Please wait

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मौके कहा कि 20 जुलाई को शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की 17 बैठकें हुईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सदन 44 घंटे 15 मिनट तक चला।

11 Aug 2023

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस मौके कहा कि 20 जुलाई को शुरू हुए मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की 17 बैठकें हुईं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सदन 44 घंटे 15 मिनट तक चला।

बिरला ने कहा कि सत्र के दौरान 20 विधेयक पेश किये गये और 22 विधेयक पारित किये गये। इनमें डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 सहित महत्वपूर्ण विधेयक शामिल हैं।

इसके बाद उन्होंने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News